Crime News: देर रात अपराधियों का तांडव, किसान को गोलियों से किया छलनी, आक्रोशितों ने भयंकर काटा बवाल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 May 2025 9:40 AM

विज्ञापन

Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में देर रात अपराधियों ने तांडव मचाया. बथान में सोए किसान को गोलियों से छलनी कर दिया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. इधर, इस घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Crime News: बिहार में अपराधियों का मनोबल अब सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. पुलिस को वे लगातार खुली चुनौती दे रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर खगड़िया से सामने आई है, जहां एक किसान को देर रात अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जानकी चक निवासी बाबूलाल यादव (55 वर्ष) के रूप में हुई है.       

बाबूलाल यादव को मारी गई 7 से 8 गोलियां

बताया जाता है कि, बाबूलाल यादव बीते देर शाम घर से खाना खाकर ठुठ्ठी सिरजापुर दियारा स्थित अपने गाय के बथान पर सोए थे. तभी देर रात अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनके शरीर में सात से आठ गोली मारी गई है. ग्रामीणों के मुताबिक, बाबूलाल यादव पशुपालक किसान थे. जहां पर उनका बथान था, वहां आस-पास उनकी भी थोड़ी बहुत जमीन थी. इसके अलावा दूसरे की खेत लीज पर लेकर उसमें खेती करते थे और अपने पशुओं को भी पालते थे. इसी से उनका और उनके परिवार का भरण पोषण होता था.

आक्रोशितों ने सड़क किया जाम

ग्रामीणों ने बताया कि, उनका स्वभाव निराला था और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. ऐसे में परिजन सहित ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. आक्रोशितों ने अगुवानी महेशखूंट मुख्य सड़क को फिलहाल जाम कर दिया है. घटना के स्पष्ट कारणों का तो अब तक पता नहीं चल पाया है लेकिन लोग काफी आक्रोशित हैं. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने बुझाने का लगातार प्रयास कर रही है. इधर सड़क जाम के चलते बड़ी और छोटी गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बाधित है.

Also Read: बिहार के छपरा में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया डीजे रथ, गाड़ी में सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन