महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं: प्रदेश महामंत्री

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :28 Apr 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं: प्रदेश महामंत्री

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं: प्रदेश महामंत्री

विज्ञापन

खगड़िया. जिला अतिथि गृह में बिहार भाजपा की प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने प्रेसवार्ता किया. लाजवंती झा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए एनडीए सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन बिल लाया, लेकिन विपक्ष के रवैये के कारण इसे अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका. उन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर हो रहे लगातार हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर विपक्ष पूरी तरह विफल साबित हुआ है और केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित है. साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े विधेयकों का विरोध कर विपक्ष ने अपनी मानसिकता स्पष्ट कर दी है. विपक्ष द्वारा इस ऐतिहासिक बिल को साजिश के तहत सदन में पारित नहीं होने देने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है. यह बिल देश की माताओं-बहनों को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है. नारी सशक्तिकरण ही सशक्त राष्ट्र की नींव है और यह अधिनियम उस दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि भाजपा संगठन खगड़िया सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे और महिलाओं के सम्मान से जुड़े हर मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री डॉ इंदु भूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, प्रीति प्रिया, जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, सुनील चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वनी चौधरी व अश्वनी सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना सिंह पटेल, जिला मंत्री मधु देवी व नवीन सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता उदय भास्कर, अनिल शर्मा, रंजन राज, ईबीसी मोर्चा प्रदेश सहसंयोजक राजेश पंडित, पूर्व जिला महामंत्री दीपक सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, शुभंकर शुभम, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर यादव, वरिष्ठ नेता रमाकांत रजक, दिलीप भगत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रताप रवि सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, कुंदन सिंह, अंपू कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज किरण महतो, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विशाल लहेरी ,देवानंद स्वामी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन