सीओ ने मृतक के आश्रित को सौंपा ₹4 लाख का चेक
सीओ ने मृतक के आश्रित को सौंपा ₹4 लाख का चेक
गोगरी. प्रखंड क्षेत्र के रामपुर निवासी मो क्याम की पत्नी उम्मति खातुन को सीओ ने बुधवार को चार लाख रूपये का चेक सौंपा. सीओ दीपक कुमार ने आपदा राहत कोष के तहत चार लाख रूपये का चेक मृतका की मां को सौंपा. इस दौरान रामपुर सरपंच नूर आलम भी मौजूद थे. चेक मिलने पर पीड़ित परिवार ने सीओ व सरपंच का आभार व्यक्त किया. मालूम हो कि बीते वर्ष 2025 में गंगा में आयी बाढ़ में रामपुर निवासी मो क्याम की 15 वर्षीय पुत्री नाजमीन खातून की डूबने से मौत हो गयी थी. इसके बाद सरपंच व ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से निकाला गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










