बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान डूबने से बालक की मौत

घटना से रामपुर गांव में मातम पसर हुआ है
गोगरी. गंगा के पानी में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से वार्ड संख्या एक निवासी मो. राशिद के 7 वर्षीय पुत्र मो. अनस की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बाढ़ के पानी में कुछ बच्चे नहा रहे थे. अनस भी उन बच्चों के साथ स्नान कर रहा था. नहाने के क्रम में अचानक पैर फिसलने के कारण अनस गहरे पानी में चला गया. जिससे उसकी की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बच्चे को ग्रामीणों व परिजनों के द्वारा गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से रामपुर गांव में मातम पसर हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










