ePaper

गड्ढे में डूबने से बालक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

Updated at : 25 Jun 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में डूबने से बालक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

गड्ढे से पार होने के लिए दो बांस को जोड़कर रास्ता बनाया था

विज्ञापन

पसराहा. मड़ैया थाना क्षेत्र के देवरी पंचायत के वार्ड संख्या 1 में कांग्रेस सिंह का पांच वर्षीय नाती दिव्यांशु कुमार की सड़क किनारे बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी. मृतक बालक के परिजनों ने बताया कि दिव्यांशु पानी से भरे गड्ढे को बांस के सहारे पार कर रहा था. इसी दौरान दिव्यांशु का पैर फिसल गया. खेत में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को बताया कि दिव्यांशु गड्ढे में डूब गया. परिजनों ने पानी भरे गड्ढे से दिव्यांशु को निकाला. गंभीर अवस्था में बालक को गोगरी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने अगुवानी- महेशखूंट सड़क मार्ग को जाम कर दिया. स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के समझाने के बाद डेढ़ घंटे बाद जाम को हटाया गया. थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि सहरसा जिला के सरबेला गांव निवासी महेन्द्र सिंह का पुत्र है. तीन महीने पूर्व बालक मां के साथ देवरी गांव ननिहाल आया था. ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करता था.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

देवरी पंचायत के मुखिया द्वारा वार्ड नंबर एक में मनरेगा योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कराया जा रहा है. सड़क किनारे मिट्टी को जेसीबी से काटकर गड्ढा किया गया. बारिश की पानी से गड्ढा भर गया था. इस गड्ढे से पार होने के लिए दो बांस को जोड़कर रास्ता बनाया था. जिसे पार करने के दौरान बालक का पैर फिसल गया. जिससे बालक की मौत हो गयी. परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर अगुवानी- महेशखूंट मुख्य पथ को जाम कर दिया. सड़क जाम लगभग डेढ़ घंटे तक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन