मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने बदला घाट स्टेशन का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने बदला घाट स्टेशन का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधा, सफाई व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधा, सफाई व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मानसी. बदला घाट स्टेशन का शुक्रवार को हाजीपुर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सहित यात्री सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सहित रैक प्वाइंट पर काम कर रहे मजदूरों की समस्याओं से की जानकारी ली. वहीं बदला घाट स्टेशन रैक प्वाइंट पर काम कर रहे मजदूरों ने हाजीपुर मुख्य वाणिज्�� प्रबंधक से रैक प्वाइंट जर्जर हालत को ठीक करने किया, शुद्ध पीने का पानी, रैक प्वाइंट पर धूप बरसात में छाया की व्यवस्था एवं रहने की व्यवस्था की मांग किया. मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने सभी मजदूरों को आश्वासन दिया कि व्यवस्था ठीक किया जाएगा. मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक कुमुद रंजन, वाणिज्य निरीक्षक निशांत कुमार, शिक्षक अनिल कुमार सहित दर्जनों मजदूर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन