अवैध हथियार के साथ दहशत फैलाने पर केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 12:02 AM
अवैध हथियार के साथ दहशत फैलाने पर केस दर्ज
गोगरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर में एक बेटी की शादी में कुछ लोगों द्वारा अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने का मामला उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आई और इसके लिए कई लोगों को आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज किया गया. इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कुछ युवा अवैध हथियार लहराते हुए देखे गये. इसका सत्यापन किया गया तो ज्ञात हुआ अवैध हथियार के साथ समाज में दहशत फैलाने के उद्देश्य से चांदपुर निवासी सिट्टू कुमार, गोगरी कुर्मी टोला निवासी सुजीत कुमार, गोगरी बाजार निवासी दिलखुश कुमार, गोगरी कुंडी निवासी दिलखुश कुमार, सोनू कुमार, गोगरी बाजार निवासी गोलू कुमार, बंटी कुमार आदि द्वारा केक काटते हुए अवैध हथियार का प्रदर्शन किया गया. उक्त मामले में इन सभी सहित कई अज्ञात को आरोपित किया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










