जलकर विवाद में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

विशुनुपुर आहोक पंचायत के राजौरा गांव का मामला
खगड़िया. जिले के सीमावर्ती क्षेत्र विशुनुपुर आहोक पंचायत के राजौरा गांव में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार देर शाम की बतायी जाती है. बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहेक गांव के श्रीलाल सहनी के 38 वर्षीय पुत्र गोपाल सहनी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. राजौड़ा गांव स्थित मोईन में गोपाल ने मछली मारने के लिए जाल लगाया था. इसका बदमाशों ने विरोध किया था. बदमाशों ने रंगदारी में रुपये और मछली की मांग की थी. बुधवार शाम में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने पहले मोईन में लगे जाल को हटाया. इसका गोपाल ने विरोध किया तो आक्रोशित बदमाशों ने उसे सीने में गोली मार दी. परिजनों ने जख्मी गोपाल को सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान गोपाल की मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










