कारोबारी को अपराधियों ने मारी थी गोली, इलाज के दौरान

Updated:
विज्ञापन
कारोबारी को अपराधियों ने मारी थी गोली, इलाज के दौरान

तक सुजीत के पिता अधिवक्ता प्रेम कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई

विज्ञापन

खगड़िया.

नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी रेलवे ढाला पर बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी सुजीत कुमार को गोली मार दी थी. जख्मी कारोबारी सुजीत कुमार की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. मृतक सुजीत के भाई अजीत ने बताया कि बदमाशों द्वारा कई गोली मारी गई थी. जिसके करण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इधर, मृतक सुजीत के पिता अधिवक्ता प्रेम कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई.

अधिवक्ता प्रेम ने थाना में दिए आवेदन में घटना की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है. मालूम हो कि बीते शनिवार शाम आठ बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी अधिवक्ता प्रेम कुमार पटेल के पुत्र कारोबारी सुजीत कुमार बाइक से कुतुबपुर रोड स्थित होटल से घर जा रहा था. रेलवे ढाला बंद रहने के कारण बाइक सवार कारोबारी सुजीत कुमार ढाला पर खड़ा था. इसी दौरान मथुरापुर की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचकर सुजीत पर फायरिंग शुरू कर दिया था. सुजीत को दो गोली पीठ में व एक गोली सीने में लगी है. गोली लगते ही डायल 112 नंबर की पुलिस पहुंचकर सुजीत को सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान कारोबारी की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन