शिविर में जरूरतमंद लोगों के लिए नौ यूनिट किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

खगड़िया. मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था. इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के स्टाफ, डीलर, ठेकेदार एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिविर में 9 यूनिट रक्तदान किया. रक्तदान ऋषि राज, अतुल कुमार, छत्तीस यादव, सूरज कुमार, पवन कुमार, प्रणव प्रभात, विमलेश पाठक, सुशील ठेकेदार एवं शुभम कुमार ने किया. रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रमेंद्र कुमार ब्लड बैंक की व्यवस्था का जायजा लिया और सभी रक्तवीर को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दिया. शहर के प्रमुख व्यवसायी गोयनका ट्रेडिंग के नवीन गोयनका ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन