ePaper

बूथ जीतो, चुनाव जीतो की योजना पर विस चुनाव जीतेगी भाजपा

Updated at : 05 Jun 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
बूथ जीतो, चुनाव जीतो की योजना पर विस चुनाव जीतेगी भाजपा

प्रत्येक बूथ पर जितने वोटर हैं, उन्हें वोटरलिस्ट से जोड़ेगी भाजपा

विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर जितने वोटर हैं, उन्हें वोटरलिस्ट से जोड़ेगी भाजपा भाजपा ने राज्यव्यापी बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का किया आयोजन खगड़िया. शहर के सन्हौली मंडल अंतर्गत जघहिया बाबा स्थान परिसर में गुरुवार को भाजपा द्वारा राज्यव्यापी बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष शुभंकर शुभम उर्फ अनुपम कुमार सिंह ने किया. यह कार्यक्रम भाजपा नेता सीए अनुज कुमार के निर्देश पर उसके भाई मंडल अध्यक्ष शुभंकर शुभम के नेतृत्व में आयोजित किया गया. नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष शुभंकर शुभम उर्फ अनुपम कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभा आयोजित कर मंडल के लोगों को पन्ना प्रमुख की जिम्मेवारी दी गयी. कार्यक्रम में बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने लोगों को बूथ जीतो चुनाव जीतो के भाजपा के योजना को पन्ना स्तर पर बताया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जितने भी वोटर हैं, उन्हें वोटरलिस्ट के हिसाब से भाजपा से जोड़ा जायेगा. भाजपा हर बूथ पर अपने कार्यकर्ता को मजबूती के साथ खड़ा करेगी. कार्यक्रम के अध्यक्ष शुभंकर शुभम ने संबोधित करते हुए कहा कि सीए अनुज कुमार की टीम खगड़िया विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित कर राज्यव्यापी बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी. जिसके लिए सीए अनुज कुमार की टीम कृत संकल्पित है. टीम लगातार खगड़िया विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ताओं को जागृत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिशा निर्देश पर काम कर रही है. मौके पर भाजपा प्रभारी जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला महामंत्री इंद्रभूषण कुशवाहा, नंदू साह, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रमोद साह, जिला पार्टी प्रवक्ता डॉ. अरविंद कुमार सिंह, मनीष कुमार चौधरी, पूर्व महामंत्री रवि सिंह राजपूत, पूर्व जिला मंत्री नवीन कुमार सिंह, मंडल के महामंत्री कुन्दन सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष रेणु देवी, मंडल मंत्री अर्जुन साह, मंडल कार्य समिति सदस्य प्रशांत कुमार, दीपक कुमार, सत्यम कुमार, सेवानिवृत्त सेना के जवान शैलेन्द्र, बैद्यनाथ प्रसाद साह, नवल किशोर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अनुज गुरु आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन