सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 11:56 PM
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी युवक की मौत
खगड़िया. सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गयी. परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया. बताया जाता है कि बीते रविवार की दोपहर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बलिया जानीपुर गांव के समीप एनएच 31 से सादपुर जाने वाली सड़क पर तिरासी मोड़ से पहले अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया था. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के जलकौड़ा गहटारा निवासी रामबली सहनी के 32 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई. सड़क दुर्घटना में मृतक का चचेरा भाई मनीष कुमार भी घायल हो गया था. जिसका इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि मनीष और विपिन बाइक पर सवार होकर जलकौड़ा से बलिया बाजार सामग्री खरीदारी के लिए जा रहा था. तिरासी मोड़ के समीप पीछे से आ रही तेज अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दी, जिसके कारण विपिन व मनीष जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए बलिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां जख्मी विपिन की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. इधर, पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










