चोरी के रुपये मांगने पर महिला व उसकी पुत्री के साथ की मारपीट
Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :07 May 2026 11:16 PM (IST)
विज्ञापन

चोरी के रुपये मांगने पर महिला व उसकी पुत्री के साथ की मारपीट
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला व छेड़खानी का आरोप, नवम वर्ग की छात्रा को बंधक बनाकर गला दबाने का प्रयास
गोगरी (खगड़िया). गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी मालिया गांव में चोरी के रुपये वापस मांगने को लेकर उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. इस मामले में एक महिला व उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी है. घटना के संबंध में पीड़िता जुबेदा खातून (पति मंसूर अली) के आवेदन पर पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.डेढ़ लाख की चोरी किये रूपये वापस मांगने पर किया हमला
पीड़िता जुबेदा खातून ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी साजदा खातून और उसके पति आसिफ अली ने उनके घर के बक्से का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ली थी. जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने एक राय होकर उन पर हमला कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि वह घर में अकेली थी, तभी साजदा खातून, आसिफ अली, मो. इंसान, रेहाना खातून, निखत, महफूज, रौनक, निजा खातून, फिजा खातून, जियाउद्दीन व उनकी पत्नी ने घर में घुसकर गाली-गलौज की व मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.लज्जा भंग व छिनतई का आरोप
प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी महफूज आलम ने मारपीट के दौरान पीड़िता से 25 सौ रुपये जबरन छीन लिए. इसके अलावा, आरोपियों ने लज्जा भंग करने की नीयत से पीड़िता को जमीन पर पटक कर घसीटा.छात्रा को बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश
घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई जब पीड़िता की पुत्री सोनम खातून (9वीं की छात्रा) पढ़ाई कर घर लौट रही थी. आरोप है कि रास्ते में निजा खातून और फिजा खातून ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से एक घर में बंद कर दिया. आरोपियों ने दुपट्टे से उसका मुंह दबाकर शोर दबाने की कोशिश की. चीख-पुकार सुनकर जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे, तब जाकर छात्रा की जान बचाई जा सकी.पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद घायल मां-बेटी का इलाज गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है. पीड़िता के आवेदन के आधार पर 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.– अरबिंद कुमार, थानाध्यक्ष, गोगरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










