कुहासे में वाहन चलाते समय रहें सतर्क
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कुहासे में वाहन चलाते समय रहें सतर्क
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गोगरी
अनुमंडल क्षेत्र में तापमान गिरने के साथ ही ठंड और ठिठुरन बढ़ गयी है. कोहरे की चादर अब दिखने लगी है. बीते कुछ दिनों से सुबह के वक्त काफी घना कोहरा देखने को मिल रहा है. वहीं शाम के बाद भी यही आलम देखने को मिल रहा है. बढ़ती ठंड को देखते हुए यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है. वैसे में कोहरे में वाहन चलाते समय खासा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. इधर, गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब रहा. लोग शाम होते ही घर में दुबक गये. ठंड को लेकर हर किसी को घर जाने की जल्दीबाजी देखने को मिली. घने कोहरे के कारण दुर्घटनाएं भी बढ़ गयी है.वाहन चलाने वक्त बरते सावधानी
वाहन चलाएं और अगर कार है तो ये ध्यान रखे की कोहरे में अपनी हेड लाइट को चालू रखें. जिससे आगे का दिखेगा और सामने वाले वाहन चालक को भी ये पता चल जायेगा की सामने से कोई कार आ रही है. कार चलाते समय अपने कार के सामने वाले शीशे साफ करने वाले वाइफर को चालू रखें. जिससे चालक को साफ दिखाई दें. कोहरे में कार की गति धीमी रखें. अगर बाइक पर हैं तो हेलमेट जरूर लगायें, आखों में तेज हवा से आने वाले आंसू से बचाएगा और चालक साफ देख पायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










