सदभावना क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में बरैय ने मछड़ा को हराया
मैच में अंपायर की भूमिका राजकिशोर ”रमन” और भुवनेश्वर ने निभायी.
अलौली. प्रखंड के पोखरा गांव में ””श्री कृष्ण सद्भावना क्रिकेट क्लब”” द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज बुधवार को हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बरैय और मछड़ा की टीमों के बीच खेला गया. जिसमें बरैय की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की. इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन छिलकौड़ी (वार्ड संख्या-07) के वार्ड सदस्य नरेश कुमार ””सुमन”” ने फीता काट कर किया. जिसके बाद शुरू हुए मुकाबले में बरैय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करते हुए बरैय के खिलाड़ी ने निर्धारित 14 ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. वहीं जवाब में खेलने उतरी मछड़ा की टीम 155 रनों पर ऑल आउट हो गयी. जिससे यह मैच बरैय की टीम ने अपने नाम कर लिया. मैच में अंपायर की भूमिका राजकिशोर ””रमन”” और भुवनेश्वर ने निभायी. मौके पर बहादुरपुर पंचायत समिति सदस्य वरुण कुमार, सोनू कुमार, अमित कुमार ””सिंटू””, राजद नेता रंजीत कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, राजा सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










