बहादुरपुर थाना को मिलेगा आधुनिक भवन, 13 साल बाद अपने स्थायी परिसर में होगा संचालन

Author Pravin Kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
नवनिर्मित मॉडल थाना बहादुरपुर | Prabhat Khabar Network

नवनिर्मित मॉडल थाना बहादुरपुर | Prabhat Khabar Network

खगड़िया के बहादुरपुर थाने का नया, चार मंजिला मॉडल भवन लगभग बनकर तैयार है. 15 अगस्त से पुलिस को हैंडओवर होने के बाद थाना नए, आधुनिक परिसर से संचालित होगा. इससे पुलिसकर्मियों और आम जनता दोनों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना का नया मॉडल भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है. निर्माण कार्य 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है. विभागीय तैयारी के अनुसार आगामी 15 अगस्त से पहले भवन पुलिस विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा, जिसके बाद थाना का संचालन नए परिसर से शुरू होने की उम्मीद है.

2013 में पिकेट के रूप में हुई थी शुरुआत

जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में बहादुरपुर में पुलिस पिकेट की स्थापना की गई थी. लंबे समय तक पिकेट के रूप में कार्य करने के बाद क्षेत्र में बढ़ती प्रशासनिक जरूरतों और कानून-व्यवस्था को देखते हुए इसे थाना का दर्जा दिया गया. भवन के अभाव में थाना का संचालन सरकारी विद्यालय भवन से किया जा रहा था.

2021 में हुआ था भूमि चयन

वर्ष 2021 में तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की पहल पर थाना भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है.

चार मंजिला भवन में होंगी आधुनिक सुविधाएं

सोनिहार गांव स्थित मिश्री सदा कॉलेज के समीप निर्मित चार मंजिला भवन में कार्यालय, पूछताछ कक्ष, अभिलेख कक्ष, महिला सहायता कक्ष, बैरक सहित पुलिस कार्यों के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं. भवन को मॉडल थाना की अवधारणा के अनुरूप तैयार किया गया है.

पुलिस और आम लोगों को मिलेगा लाभ

नए भवन के शुरू होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा. वहीं आम लोगों को भी थाना से जुड़ी सेवाएं अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी. स्थानीय लोगों का मानना है कि नए भवन के संचालन से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी.

और पढ़ें: चार दिनों से लापता भाजपा नेता व समाजसेवी डॉ. कुंदन स्वामी, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका


विज्ञापन
Pravin Kumar

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन