चार दिनों से लापता भाजपा नेता व समाजसेवी डॉ. कुंदन स्वामी, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सोकाकुल परिजन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया जिले के समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉ. कुंदन स्वामी पिछले चार दिनों से लापता हैं. उनकी पत्नी ने दो लोगों पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. जमीन विवाद को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.

विज्ञापन

Missing Case: खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉ. कुंदन स्वामी पिछले चार दिनों से लापता हैं. उनकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है. पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है.

विज्ञापन

परिजनों को सता रही अनहोनी की आशंका

डॉ. कुंदन स्वामी के लापता होने के बाद परिवार में मातम जैसा माहौल है. पत्नी श्रुति कुमारी, माता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि चार दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला है. उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस जांच की गति धीमी है और अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

दो नामजद और अज्ञात लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Missing Case: श्रुति कुमारी ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर दो लोगों को नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में उन्होंने झारखंड के देवघर निवासी बमबम कुमार उर्फ अमन कुमार के साथ जमीन के कारोबार को लेकर हाल में हुए विवाद तथा महेशखूंट निवासी मंटू कुमार के साथ लंबे समय से चल रहे रुपये के लेन-देन के विवाद का उल्लेख किया है. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति को गायब करने में इन लोगों की संलिप्तता हो सकती है. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

जमीन विवाद को लेकर भी हो रही चर्चा

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि डॉ. कुंदन स्वामी द्वारा खरीदी गई एक कीमती जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. परिजनों का भी कहना है कि इस जमीन को लेकर पहले विवाद हो चुका था. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस कोण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी होने की बात कही है.

मोबाइल लगातार बंद

परिजनों के अनुसार डॉ. कुंदन स्वामी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे के बाद से लापता हैं. उनका मोबाइल फोन उसी समय से लगातार स्विच ऑफ आ रहा है. परिवार का कहना है कि वह बिना सूचना दिए कभी घर से बाहर नहीं रहते थे और हमेशा फोन पर संपर्क में रहते थे.

पुलिस ने जांच तेज की

महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

और पढ़ें: मध्य प्रदेश में टावर से गिरकर चौथम के मजदूर की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन