आम्रपाली, सीमांचल व अवध असम एक्सप्रेस का ठहराव महेशखूंट स्टेशन पर हो
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आम्रपाली, सीमांचल व अवध असम एक्सप्रेस का ठहराव महेशखूंट स्टेशन पर हो
विज्ञापन
प्रतिनिधि, महेशखूंट
महेशखूंट स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस, सीमांचल व अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होना चाहिए. ट्रेन की ठहराव की मांग सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर सात सितंबर को रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया जायेगा. संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने कहा कि महेशखूंट स्टेशन के निकट गोगरी, परबत्ता, चौथम, बेलदौर प्रखंड के लगभग नौ लाख की आबादी से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा सहरसा, सुपौल, मधेपुरा के लाखों लोग महेशखूंट स्टेशन के रास्ते आवागमन करते हैं. इसलिए महेशखूंट स्टेशन पर रैंक प्वाइंट निर्माण के साथ उपरोक्त ट्रेनों का ठहराव करने की मांग को लेकर सात सितंबर धरना दिया जाएगा. आगामी सात सितंबर को महेशखूंट स्टेशन आयोजित होने वाली धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सोमवार को संघर्ष समिति की बैठक हुयी. बैठक में संयोजक उदयकांत ठाकुर, सह संयोजक बासुदेव बिहारी, राजेश चौरसिया, रिजवान अहमद, परमानंद चौरसिया, अशोक पासवान, पुलकित गोस्वामी, विशुनदेव पासवान, ललन सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










