जॉब मेला में दिया गया नियुक्ति पत्र

Updated at : 10 Mar 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
जॉब मेला में दिया  गया नियुक्ति पत्र

जॉब मेला में दिया गया नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य बोरने पंचायत स्थित कार्तिक स्थान कैथी में सोमवार को जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी. मौके पर डीडीसी अभिषेक पलासिया ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार युवा व युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक पहल की गयी. जीविका बिहार के ग्रामीण दीदीयों के साथ साथ उनके परिवारों को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम कर रही है. मेले में 849 युवा व युवतियों ने पंजीकरण कराया. साथ हीं अलग अलग 11 कंपनियों में 106 बेरोजगार युवा-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इससे पहले मेला का उद्घाटन जीविका के डीपीएम अजीत पाल, बीडीओ मो मिन्हाज अहमद, मुखिया शशि भूषण कुमार आदि ने किया. मौके पर राकेश रौशन, संतोष कुमार, शिवेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, स्नेहा कुमारी, जूही कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन