ePaper

राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए अनुराधा व विजय निराला

Updated at : 05 Sep 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए अनुराधा व विजय निराला

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में राज्यभर के उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ जिले के दो शिक्षक को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में राज्यभर के उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ जिले के दो शिक्षक को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह आयोजन न केवल शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को सलाम है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को भी रेखांकित किया. शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, इस बार पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में 29 महिला शिक्षक भी शामिल थी. इनमें प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और उर्दू विद्यालयों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक शामिल हैं. सभी चयनित शिक्षकों को मंच पर बुलाकर प्रशस्तिपत्र, स्मृति-चिह्न, चादर और 30 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गयी. समारोह में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंद्र, प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला, शिक्षा सचिव दिनेश कुमार समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में खगड़िया जिले से सदर प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय मथुरापुर की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी और गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल उसरी के प्रधानाध्यापक विजय कुमार निराला को सम्मानित किया गया. दोनों शिक्षक ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है. गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में दोनों ने कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है. शिक्षिका अनुराधा कुमारी ने ऑनलाइन पाठ्यक्रम, शैक्षिक सॉफ्टवेयर और अन्य नवाचार तकनीकों से छात्र-छात्राओं को शिक्षा दे रहीं है. इनके नेतृत्व में कई छात्र-छात्र बाल वैज्ञानिक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन किया है. शिक्षक विजय कुमार निराला ने छात्र- छात्राओं को नवाचार शिक्षा के माध्यम से शिक्षा दे रही है. नए तरीके से पढ़ने की शैली छात्रों को काफी पसंद हो रहा है. उन्होंने कहा कि नवाचार का लक्ष्य छात्रों को आज की तेजी से बदलती दुनिया के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना और सीखने की प्रक्रिया को आकर्षक बनाता है. राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने पर दोनों शिक्षक को जिले के शिक्षक, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि आदि ने शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन