बकाया रूपया मांगने को लेकर आरोप प्रत्यारोप

पैसे नहीं मिलने पर गोली मार देने की धमकी दी.
बेलदौर. थाना क्षेत्र के चौढली गांव निवासी मोहम्मद इमाम के 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद राही ने थानाध्यक्ष को आवेदन रंगदारी मांगने की शिकायत की है. लिखित आवेदन में इन्होंने गांव के 28 वर्षीय मोहम्मद इनामुल, 22 वर्षीय मोहम्मद फरहान, 22 वर्षीय मोहम्मद इन्तयाज पर 5 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी देते इन्होंने बताया कि बीते बुधवार को करीब 6 बजे संध्या में आरोपी बाईक से मुझे एक सुनसान एवं अंजान जगह ले जाकर धमकाते हुऐ पिता को फोन कर 5 लाख रुपए मांगने का दबाव बनाया. वहीं पैसे नहीं मिलने पर गोली मार देने की धमकी दी. वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद इनामुल ने बताया कि रुपया बकाया रहने के कारण पैसे की मांग की जा रही थी. इससे नाराज होकर रंगदारी मांगने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




