छात्रों ने मुंगेर संग्रहालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

Updated:
विज्ञापन

छात्रों ने संग्रहालय में रखी दुर्लभ वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को नजदीक से जाना

विज्ञापन

परबत्ता. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीमापुर लगार के छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत मुंगेर संग्रहालय, मुंगेर का भ्रमण किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में कृष्ण कुमार, कुमार गौरव, सविता कुमारी, सोनम कुमारी एवं ज्योति कुमारी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया. भ्रमण में सोनम, तेजप्रताप, दीपक, पूजा, पायल, शिवानी, प्रीति, संजली सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हुए. संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन मूर्तियों, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित वस्तुओं को देखकर छात्र-छात्राएं अत्यंत उत्साहित नजर आए. शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं ऐतिहासिक समझ भी विकसित होती है. छात्रों ने संग्रहालय में रखी दुर्लभ वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को नजदीक से जाना. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में इतिहास एवं संस्कृति के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा उनके बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन