ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

विज्ञापन

चौथम. मानसी-सहरसा रेलखंड के बदला घाट पुल के करीब तिरासी ढाला के पास शुक्रवार को कोसी एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया. मृतक युवक की पहचान हरदिया पंचायत अंतर्गत कमरी दिघरी निवासी स्व गोरेलाल सदा के 33 वर्षीय पुत्र पंकज सदा के रूप में हुई. वह सुबह में भुट्टा छिलने के लिए बहियार जा रहा था. इसी क्रम में सुबह में अंधेरा रहने के कारण कोसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर एसआइ संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन