जीविका दीदीयों को 10 करोड़ रुपये का दिया गया लोन

Updated:
विज्ञापन
जीविका दीदीयों को 10 करोड़ रुपये का दिया गया लोन

जीविका दीदीयों को 10 करोड़ रुपये का दिया गया लोन

विज्ञापन

खगड़िया. एसबीआइ सन्हौली व एडीबी के सौजन्य से एसएचजी जीविका का मेगा लोन कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया. कैंप के मुख्य अतिथि सिद्धि नाथ ठाकुर, डीजीएम (कृषि) थे. साथ में मुंगेर के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, स्टेट बैंक सन्हौली के एजीएम मनोज कुमार झा, आरबीओ के मुख्य प्रबंधक दीपक मिश्रा, एडीबी के मुख्य प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार, जीविका के अरविंद कुमार, डीपीएम अजीत पाल, बीपीएम मनोज कुमार, रजनीश आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरबीओ के अनूप किशन, सौरभ कुमार, सन्हौली के एफओ संतोष कुमार, जीविका स्वीटी, साक्षी प्रिया की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम में डीजीएम ठाकुर ने जीविका दीदीयों को 10 करोड़ रुपये का चेक लोन के रूप में दिया. आरएम संतोष सिन्हा ने जीविका दीदी को नारी शक्ति का पर्याय बताया. उन्हें बैंक के तरफ से लोन में ज्यादा से ज्यादा मदद का आश्वासन दिया. दीपक मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन