गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के गांधी इंटर विद्यालय बेलदौर प्रांगण में गुरुवार को 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ सह भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा. गुरुवार को कलश शोभा यात्रा निकाला गया. जिसमें इलाके के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व युवतियों ने भाग लिया. नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा. विधि विधान के साथ गायत्री महायज्ञ शुरु किया गया. मौके पर विहिप के जिला मंत्री संजय कुमार वर्मा, विहिप के जिला सह मंत्री सन्नी गुप्ता, विक्की कुमार साहू, भावेश कुमार, जय हिंद कुमार, राहुल रंजन, अभिषेक कुमार, गौतम कुमार, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन