ePaper

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर पंचायतों में लगाया गया शिविर

Updated at : 26 May 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर पंचायतों में लगाया गया शिविर

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर पंचायतों में लगाया गया शिविर

विज्ञापन

गोगरी. आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सभी पंचायतों में 28 मई तक विशेष शिविर लगाया जा रहा है. सोमवार को शिविर में भीड़ लगी रही. बीडीओ राजाराम पंडित ने बताया कि पूर्व से ही कार्ड बनाने का कार्य जारी है. लेकिन अब इसकी रफ्तार तेज की जाएगी. गांव-गांव में जागरूकता फैलाकर हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत रोजगार सेवक, आवास प्रर्यवेक्षक, प्रखंड समन्वयक, कृषि पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला प्रर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं सक्रिय रूप से भाग ली है. बताया गया कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाया गया है. यह शिविर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा. इस दौरान अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा. सभी कैंपों में संबंधित पदाधिकारी और उनके सहयोगी का कैंप में उपस्थित रहना आवश्यक है. बीडीओ राजाराम पंडित ने कहा कि कार्ड की पात्रता रखने वाले लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा ले. दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर. यदि किसी को कोई दिक्कत व परेशानी होती है तो कैंप और शिविर में मौजूद पदाधिकारी से संपर्क कर समस्या का निदान करवा ले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन