ePaper

18 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 14 Apr 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
18 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित को इतमादी पिकेट पुलिस ने बेलदौर पुलिस को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बारूण जमींदारी बांध पर गश्त लगा रहे इतमादी पिकेट पुलिस ने 18 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक थाना अध्यक्ष के निर्देश पर इतमादी पुलिस ने उक्त कारवाई को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक सोमवार को इतमादी पिकेट प्रभारी लक्ष्मण राय पुलिस बल के साथ उसराहा बारूण जमींदारी बांध पर गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान बारूण गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह अपने बाईक पर देशी शराब लेकर जा रहे थे. जब पुलिस उक्त बाईक की जांच पड़ताल करने लगे तो गाड़ी के डिक्की से करीब 18 लीटर देशी शराब बरामद हुआ. शराब बरामदगी होते ही पुलिस ने भागने की फिराक में उक्त शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित को इतमादी पिकेट पुलिस ने बेलदौर पुलिस को सौंप दिया गया. इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इतमादी पिकेट पुलिस के द्वारा शराब कारोबारी के साथ-साथ 18 लीटर देशी शराब बरामद की है. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन