खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या
Updated at : 27 Apr 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार बड़ी कोठिया गांव निवासी नेती यादव के पुत्र पांडव कुमार को सौतेला भाई ने गोली मारी. मृतक पांडव के पिता नेती ने बताया कि उसकी पहली पत्नी का पुत्र […]
विज्ञापन
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार बड़ी कोठिया गांव निवासी नेती यादव के पुत्र पांडव कुमार को सौतेला भाई ने गोली मारी. मृतक पांडव के पिता नेती ने बताया कि उसकी पहली पत्नी का पुत्र धर्मवीर यादव व पांडव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.
पाण्डव जब खेत से लौटकर घर आया गांव के ही पानी टंकी के पास तीन चार लोगों के साथ धर्मवीर ने पाण्डव के सिने में गोली मार दी. उल्लेखनीय है कि चार बीघा जमीन को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा था. दोनों के बीच दो दिन पूर्व भी विवाद हुआ था. उसी समय धर्मवीर ने उसे देख लेने की धमकी दी थी. मालूम हो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हत्याएं हो रही हैं. बीते पांच अप्रैल को पंचखुट्टी में राहुल नामक युवक को गोली मार दी थी.
25 अप्रैल को रहीमपुर पंचखुट्टी में अनिल सहनी की गोली मारकर हत्या कर पेड़ पर लटका दिया गया था. लगातार हो रही हत्याओं से लोगों में भय बना हुआ है. इधर, कोठिया में गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अभिषेक, एएसआइ अखिलेश प्रसाद सिंह, एएसआइ एसएस मांझी आदि ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. थानाध्यक्ष आशीष ने बताया कि आरोपित धर्मवीर यादव घर छोड़कर फरार हो गया है. मामले में संलिप्त सभी लोगों को अविलंब गिरफ्तार किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




