33 अभ्यर्थियों ने नामांकन के परचे भरे
Updated at : 25 Apr 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

चुनाव. नामांकन परचे के सत्यापन के लिए मे आइ हेल्प यू पर अभ्यर्थियों की लगी रही भीड़ कार्यालय के मुख्य द्वार पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरियर पर पुलिस बल तैनात किया गया था. दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर छूट दी गयी थी, लेकिन आम वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध […]
विज्ञापन
चुनाव. नामांकन परचे के सत्यापन के लिए मे आइ हेल्प यू पर अभ्यर्थियों की लगी रही भीड़
कार्यालय के मुख्य द्वार पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरियर पर पुलिस बल तैनात किया गया था. दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर छूट दी गयी थी, लेकिन आम वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था.
खगड़िया : अनुमंडल कार्यालय के तीन नामांकन प्रकोष्ठ में सोमवार को नगर परिषद के विभिन्न वार्डो से 33 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन पर्चा के सत्यापन के लिए में आई हेल्प यू पर अभ्यर्थियों एवं समर्थकों की भीड़ लगी रही. भीड़ को देखते हुए सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में लगी समर्थकों के भीड़ को हटवाया. कार्यालय के मुख्य द्वार पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बेरियर पर पुलिस बल तैनात किया गया था. दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर छूट दी गई थी. परन्तु आम वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था.
इधर सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि नगर सभापति मनोहर कुमार की पत्नी सीता कुमारी ने नगर परिषद क्षेत्र संख्या पांच से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है, जबकि वार्ड संख्या चार से पूजा देवी, वार्ड दो से जितेन्द्र गुप्ता एवं विशाल कुमार, वार्ड संख्या छह से रविरंजन कुमार पाल, वार्ड संख्या सात से दीपक कुमार बजाज, एवं मो हैदर अली वार्ड संख्या आठ से नवीन कुमार तुलस्यान एवं संतोष कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. वहीं, वार्ड संख्या 18 से शांति देवी एवं रंजू देवी, वार्ड संख्या 19 से हेमा भारती, प्रदीप कुमार एवं कृष्णा कुमार भारती, वार्ड संख्या 21 से मनोज चौधरी,
वार्ड संख्या 23 से अजय चौधरी के द्वारा दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया. और वार्ड संख्या 25 से गायत्री भारती एवं रूपा कुमारी तथा वार्ड संख्या 26 से सुरी देवी एवं रेखा देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. जबकि वार्ड संख्या 15 से शिवराज यादव, राजेश कुमार तथा वार्ड संख्या 12 से निलीमा देवी, वार्ड संख्या 14 से सरोजनी देवी, कंचन देवी तथा नगर उप सभापति राज कुमार फोगला ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. वहीं वार्ड संख्या दस से पुष्पा फोगला ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है.
फोटो स्टेट की दुकानें रही बंद
नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय से लेकर समाहणालय तथा दुरसंचार विभाग के बीच सभी फोटो स्टेट के दुकानों को सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय के द्वारा बंद कराया गया. फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहने से अभ्यर्थियों के सर्मथकों को फार्म की फोटो स्टेट कराने में भारी मशक्त उठानी पड़ी.
फुल मालाओं की बिक्री जोड़ों पर
अभ्यर्थियों के नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद समर्थकों ने उम्मीदवार को फूल के माला पहनाकार खुशी का इजहार करते रहे. मानो किसी वार्ड से जीत हासिल किया है. जिसके कारण फूल की मालाओं के बिक्री जोड़ों पर देखी गई. एक माला की किमत 20 से 25 रुपये में बिक्री किया गया.
तैनात रहे अधिकारी
नामांकन के पांचवे दिन सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में अत्यधिक भीड़ होने के कारण पुलिस अधिकारी सहित जवान तैनात देखे गये. बैरिकेटिंग के बाहर इंतजार करते रहे समर्थक नामांकन के दौरान सर्मथक अपने प्रत्याशि के लौटने का इंतजार बैरिकेटिंग के बाहर खड़े होकर करते रहे. ज्यों ही अपने प्रत्याशि को नामांकन कर लौटते देखे गये. समर्थक दौड़ लगाकर फुलमाला पहनाकर जीत की बधाई देने नजर आये.
भीड़ को हटाते एसडीओ
अनुमंडल कार्यालय परिसर से लोगों की भीड़ को एसडीओ अमित कुमार ने खुद से हटाने का जिम्मा उठा लिया था. वहीं विभिन्न प्रत्याशी के सर्मथक अनुमंडल परिसर में देखे गये. अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न चाय ,पान व नास्ते सहित स्टाम्प भेंडर की दुकान खुली होने के कारण लोगों का समक्ष उक्त दुकान में देखते ही एसडीओ अमित कुमार ने सभी दुकानदारों की दुकान बंद करने का आदेश दिया. जिसके बाद सभी दुकानदारेां ने अपनी दुकान को बंद कर दिया. निर्वाचन कार्यालय में सर्मथकों की भीड़ लगी रही. जिसके बाद एसडीओ ने उक्त कार्यालय परिसर को खाली करवाया . लेकिन एसडीओ के जाते ही सर्मथकों का आवागमन होता रहा. सोमवार को नामांकन कर लौटने के क्रम में विभिन्न प्रत्याशियों के सर्मथक पूरे बुलंद हौसले के साथ नारेबाजी कर जीत की बधाई देते नजर आये जिस कारण सड़कों पर वाहनों की जाम लगी रही. लोगों को इस दौरान आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




