दिन निकलते ही आसमान से बरस रहे हैं अंगारे

Updated at : 12 Apr 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
दिन निकलते ही आसमान से बरस रहे हैं अंगारे

खगड़िया : गरमी से जिले भर में लोग बेहाल है. आसमान से अंगारे बरस रहे है और गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है. सुबह में चिल चिलाती धूप और गर्म हवा के झोंके तो रात में ऊमस भरी गरमी लोगों को रूला रही है. अप्रैल की शुरुआत […]

विज्ञापन

खगड़िया : गरमी से जिले भर में लोग बेहाल है. आसमान से अंगारे बरस रहे है और गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है. सुबह में चिल चिलाती धूप और गर्म हवा के झोंके तो रात में ऊमस भरी गरमी लोगों को रूला रही है. अप्रैल की शुरुआत में ही गरमी ने लोगों के होश उड़ाये हुए हैं. गत कई दिनों से तापमान के बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है. दिन निकलते ही तेज चिलचिलाती धूप से लोगों को भारी परेशानी हो रही है, जिस कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी सी हो जाती हैं. इससे भी बुरा हाल बिजली की रात-दिन हो रही भारी कटौती से है. लोग हैरान हैं कि अभी अप्रैल की शुरुआत है

और यह हाल है तो मई- जून में क्या होगा. तेज धूप लोगों को सड़कों पर आने से जैसे रोक रही है. दोपहर के समय लोग घरों में दुबक जाते हैं, लेकिन जो लोग घरों से निकलते हैं वे धूप से बचने के पहले ही एहतियात कर लेते हैं. मंगलवार को अनुमंडल का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. जहां लोग मुंह ढक कर बाहर निकले वहीं दोपहर में धूप के तेवर से लोग बेहाल रहे. लोग मुंह ढक कर धूप से बचने का प्रयास करते हुए घर से निकले. वहीं दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है. वहीं जमालपुर वार्ड 15 रंजीत मालाकार और अनीता देवी का कहना है कि अभी यह स्थिति है तो मई-जून में क्या होगा.

यह सोचकर लोग अभी से परेशान हो जा रहे हैं. वार्ड 19 के प्रभात कुमार प्रमोद कुमार साह ने कहा कि एक तो भीषण गरमी है ऊपर से बिजली की स्थिति काफी खराब है. वहीं मंजू देवी ने कहा कि गरमी के कारण न खाना बनाने का मन कर रहा है और ना ही खाने का मन कर रहा है. स्थिति बहुत खराब हो गयी है. समझ में नहीं आ रहा है कि इस बार क्यों इतनी गरमी पड़ रही है.

15 अप्रैल से चढ़ेगा पारा, तेज होंगे गरम हवा के झोंके
गरमी का कहर अभी लोगों को और परेशान करेगा.15 अप्रैल से पारा और चढ़ेगा जिसके साथ ही गर्म हवा के झोंके भी तेज होंगे. मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जायेगा. 15 अप्रैल से लेकर तापमान में लगातार वृद्धि होगी. 20 अप्रैल को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा. ऐसी स्थिति में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी. तापमान में वृद्धि के साथ आसमान से अंगारों का कहर बढ़ेगा और गर्म हवा के झोंके भी काफी तेज हो जायेगा.
गरमी के साथ बिजली भी लोगों को लगी रुलाने
गरमी का कहर शुरू होने के साथ ही बिजली भी लोगों को रूलाने लगी है. मार्च के महीने में जहां शहर के लोगों को 18 से 20 घंटे तक बिजली मिलती थी. वहीं अब इसमें कटौती शुरू हो गयी है. गत एक सप्ताह से शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली की कटौती की जा रही है. वर्तमान स्थिति यह है कि शहरी इलाके में चार घंटे बिजली मिल रही है, तो ग्रामीण इलाकों में बिजली के लिए भी लोग तरस रहे हैं. संभावना जतायी जा रही है कि गर्मी के साथ बिजली की कटौती भी जारी रहेगी.
सज गयी हैं बेल- सत्तू व पेय पदार्थ की दुकानें
गरमी का पारा बढ़ने के साथ ही शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर बेल, सत्तू व पेय पदार्थ की दुकानें सज गयी हैं. गरमी से राहत पाने के लिए लोग नहीं चाहते हुए भी बेल सत्तू की दुकान देख कर रुक जा रहे हैं. गला तर करने के बाद ही उन्हें राहत मिल रही है. जमालपुर बाजार में दर्जनों बेल व सत्तू की दुकानें व ठेला मिल जायेगा. सत्तू विक्रेता मुशाहरु मालाकार ने बताया कि प्रतिदिन एक क्विंटल सत्तू व सत्तू का शरबत बेच रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन