23 के बदले में मात्र दो पशु चिकित्सक

खगड़िया : इनसान के साथ जानवर को भी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से जूझना पड़ रहा है. जिला पशुपालन विभाग अंतर्गत पशु चिकित्सक के 23 स्वीकृत पद के विरुद्ध मात्र दो पशु चिकित्सक के सहारे जिले के पशुओं का इलाज किया जा रहा है. बेलदौर व परबत्ता को छोड़ अन्य प्रखंड के पशुओं […]
खगड़िया : इनसान के साथ जानवर को भी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से जूझना पड़ रहा है. जिला पशुपालन विभाग अंतर्गत पशु चिकित्सक के 23 स्वीकृत पद के विरुद्ध मात्र दो पशु चिकित्सक के सहारे जिले के पशुओं का इलाज किया जा रहा है. बेलदौर व परबत्ता को छोड़ अन्य प्रखंड के पशुओं का इलाज कैसे हो रहा है, यह तो विभाग ही बेहतर बता सकता है. एक अप्रैल 2016 से चार फरवरी 17 तक मात्र पांच पशु चिकित्सक के भरोसे पशुओं का इलाज किया जा रहा था.
लेकिन तीन संविदा आधारित पशु चिकित्सकों के एकरारनामा समाप्त होने के बाद शेष दो पशु चिकित्सक बचे हुए है. जिसके कारण पशुओं को उचित समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है. इधर, पशुपालन पदाधिकारी डाॅ विजय कुमार झा ने बताया कि पशु पालन विभाग में चिकित्सक एवं कर्मियों की कमी की लिखित सूचना दी गयी है. उन्होंने बताया कि बेलदौर एवं परबत्ता प्रखंड में कार्यरत चिकित्सकों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वाहनों के माध्यम से परबत्ता एवं बेलदौर को छोड़कर अन्य प्रखंडों में भ्रमण शील पशु चिकित्सालय के माध्यम से पशुओं का इलाज कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




