280 बोतल शराब जब्त, दो गिरफ्तार
Updated at : 08 Apr 2017 10:22 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया: नगर थाना पुलिस ने मालगोदाम रोड में छापेमारी कर शराब बेचने जा रहे दो कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी के पास से 280 बोतल शराब बरामद किया है. पुलिस ने शराब के कारोबार में प्रयोग किये जा रहे एक वाहन को भी जब्त किया है. कारोबारी की पहचान भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना […]
विज्ञापन
खगड़िया: नगर थाना पुलिस ने मालगोदाम रोड में छापेमारी कर शराब बेचने जा रहे दो कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कारोबारी के पास से 280 बोतल शराब बरामद किया है. पुलिस ने शराब के कारोबार में प्रयोग किये जा रहे एक वाहन को भी जब्त किया है. कारोबारी की पहचान भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी लाल कुंवर के पुत्र छोटू कुमार उर्फ निगम एवं भागलपुर जिले के भोजपुर गौराडीह निवासी सगुनी यादव के पुत्र पाण्डो यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार कारोबारी ने बताया कि वह झारखंड से शराब लाकर बिहार के खगड़िया में बेचता था. कारोबारी ने बताया कि भाड़े की इंडिगो गाड़ी से शराब लाकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोठिया गांव पहुंचाने जा रहा था. थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि दोनों कारोबारी से पूछताछ की जा रही है. इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि शराबबंदी के बाद से शराब कारोबारी की चांदी हो गयी है. झारखंड से शराब लाकर खगड़िया में शराब बेचा जा रहा है. लेकिन 200 किलोमीटर तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आता है.
कहां-कहां मिलती है शराब : लोगों की माने तो शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी शराब उंची दर पर पुलिस से छिपकर बेची जा रही है. जानकार की माने तो बलुआही बस स्टैंड, बलुआही महावीर स्थान, बायपास नगर सुरक्षा तटबंध, बखरी बस स्टैंड, दान नगर, मथुरापुर, कोठिया, सन्हौली, परमाननदपुर चौक आदि जगहों पर शराब की बिक्री होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




