तीन सदस्यों की टीम करेगी जांच

Updated at : 06 Apr 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
तीन सदस्यों की टीम करेगी जांच

अनियमितता. पंचायत सरकार भवन निर्माण में भी गोलमाल पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत की सुनवाई के बाद जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने जांच के आदेश दिये हैं. कार्यपालक अभियंता की रिपोर्ट खारिज करते हुए फिर से निर्माण की जांच होगी. अलग-अलग विभाग के अभियंता अब गुणवत्ता जांच करेंगे. […]

विज्ञापन

अनियमितता. पंचायत सरकार भवन निर्माण में भी गोलमाल

पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत की सुनवाई के बाद जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने जांच के आदेश दिये हैं. कार्यपालक अभियंता की रिपोर्ट खारिज करते हुए फिर से निर्माण की जांच होगी. अलग-अलग विभाग के अभियंता अब गुणवत्ता जांच करेंगे.
खगड़िया : दो जगहों पर पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है. घटिया निर्माण कराने को लेकर जिला स्तर शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद निर्माण की गुणवत्ता की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत बेलदौर प्रखंड से आयी है. शिकायतकर्ता ओमप्रकाश क्रांति ने बेलदौर प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ पीरनगरा पंचायत में हो रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किये है.
शिकायत की है कि इन दोनों जगहों पर हो रहे भवन निर्माण कार्य में निम्न कोटि की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं होने सहित इन्होंने निर्माण स्थल पर बोर्ड नहीं लगाने का आरोप लगाया गया है. कार्य एजेंसी पर भी इन्होंने सीधे सवाल खड़े किये है. इसके बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं.
डीडीसी बनायेंगे टीम
लोक शिकायत अधिनियम के तहत प्राप्त शिकायत पर सुनवाई करते हुए लोक शिकायत एडीएम विजय कुमार सिंह ने बेलदौर व पीरनगरा पंचायत में कराये जा रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन करने का आदेश जारी किया है. जानकारी के मुताबिक जांच टीम का गठन किसी प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में करने तथा इस टीम में दो कार्यपालक अभियंता को भी शामिल किये जाने को कहा गया है. लोक शिकायत एडीएम ने डीडीसी को निर्माण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन करने का निर्देश दिया है. जिला पदाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त करने के लिये भी कहा गया है.
इंजीनियर की रिपोर्ट खारिज
बताया जाता है कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होने के बाद पहले लोक प्राधिकार सह कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभिमंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल से इस मामले में रिपोर्ट तलब की गयी थी. कार्यपालक अभियंता की 28 मार्च 2017 की रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया गया. जानकारी के मुताबिक कार्यपालक अभियंता ने अपने विभागीय सहायक अभियंता के रिपोर्ट के आधार पर सुनवाई पदाधिकारी को यह प्रतिवेदन दिया था कि शिकायतकर्ता की शिकायत बेबुनियाद है यानी सब कुछ ठीक ठाक है. कार्यपालक अभियंता के इस रिपोर्ट को अस्वीकार करते हुए लोक शिकायत एडीएम ने निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन करने को कहा है.
20 मई तक जांच रिपोर्ट सौंपेगी टीम
लोक शिकायत एडीएम विजय कुमार सिंह ने कहा कि बेलदौर व पीरनगरा पंचायत में हो रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण की जांच किसी प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में होगी. इस टीम में दो अलग-अलग विभागों के कार्यपालक अभियंता को शामिल करने को कहा गया है. ताकि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ हो सके. शिकायतकर्ता ने निर्माण कार्य में घटिया किस्म का ईंट, मेटल के साथ साथ निम्न कोटि का छड़ों का प्रयोग करने की शिकायत की है, लेकिन इसके विपरीत लोक प्राधिकार ने मामले की गहराई से जांच कराने की जगह मात्र एक सहायक अभियंता के रिपोर्ट के आधार पर कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक व शिकायत को निराधार बता दिया है. इस लिए फिर से जांच के लिए टीम गठित करने तथा 20 मई तक रिपोर्ट समर्पित करने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन