खेल से होता है बौद्धिक व शारीरिक विकास: प्रियदर्शना

Updated at : 26 Jan 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से होता है बौद्धिक व शारीरिक विकास: प्रियदर्शना

खगड़िया : गुरुवार को बचपन ए प्ले स्कूल के नये प्लेइंग एरिया का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने शारीरिक विकास में खेल की अहम भूमिका बतायी है. उन्होंने कहा कि खेल से बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है. वहीं शिक्षक नेता मनीष सिंह ने नारियल फोड़ कर बच्चों […]

विज्ञापन

खगड़िया : गुरुवार को बचपन ए प्ले स्कूल के नये प्लेइंग एरिया का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने शारीरिक विकास में खेल की अहम भूमिका बतायी है. उन्होंने कहा कि खेल से बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है. वहीं शिक्षक नेता मनीष सिंह ने नारियल फोड़ कर बच्चों को आशीर्वाद दिया. श्री सिंह ने कहा कि बचपन ए प्ले स्कूल में मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं की तुलना अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्ले स्कूल से की जा सकती है.

उन्होंने कहा कि यह स्कूल न केवल शिक्षा के स्तर पर बल्कि विभिन्न सामाजिक अभियानों में सहयोग करती है. बचपन ए प्ले स्कूल द्वारा देश के नायक का निर्माण किया जा रहा है. वहीं बचपन ए प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा आज माता-पिता बच्चों के कैरियर का ही ध्यान नहीं रखते बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्त्तिव को लेकर भी काफी जागरूक रहते हैं.

बचपन में ऐसे ही नायाब रत्न तरासे जाते है. इस अवसर पर स्कूल की संरक्षक पुष्पा कुमारी, अभिभावक अवनी भूषण,भास्कर, प्रशांत कुमार, चंदन कुमार, काउन्सलर शालनी वर्मा, शिक्षिका अनामिका कुमारी, प्रेरणा कुमारी, रागनी कुमारी, ख्याती कुमारी, पिहु कुमारी समेत स्कूल के बच्चे आदि लोग उपस्थित थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन