मतदाता दिवस आज, नये वोटरों को मिलेगा पहचान पत्र
Updated at : 25 Jan 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन

मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान करने को लेकर दिलायी जायेगी शपथ डीएम करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन खगड़िया/परबत्ता : मतदाता दिवस पर स्थानीय जेएनकेटी खेल मैदान में नये मतदाताओं के बीच पहचान पत्र का वितरण किया जायेगा. उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी जय सिंह के द्वारा नये मतदाताओं के […]
विज्ञापन
मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान करने को लेकर दिलायी जायेगी शपथ
डीएम करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
खगड़िया/परबत्ता : मतदाता दिवस पर स्थानीय जेएनकेटी खेल मैदान में नये मतदाताओं के बीच पहचान पत्र का वितरण किया जायेगा. उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी जय सिंह के द्वारा नये मतदाताओं के बीच पहचान पत्र का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पहचान पत्र वितरण के पश्चात नये वोटरों को निष्पक्ष मतदान करने को लेकर शपथ दिलायी जायेगी. मतदाता दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर 12 बजे डीएम द्वारा किया जायेगा. 12.15 बजे मतदाताओं के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा. जबकि 12.20 बजे कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व आमंत्रित गणमान्य निष्पक्ष मतदान करने तथा मतदाता पहचान पत्र की महत्व की जानकारी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




