गणतंत्र दिवस को लेकर बनायी गयी कमेटी जेएनकेटी में होगा मुख्य समारोह
Updated at : 24 Jan 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

नौ बजे सुबह किया जायेगा झंडोत्तोलन शाम छह बजे से होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम फैंसी मैच 2.30 बजे से जेएनकेटी में खगड़िया : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थानीय जेएनकेटी विद्यालय में होगी. झंडात्तोलन पूर्वाह्न नौ बजे किया जायेगा. सुबह सात बजे विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी. प्रभातफेरी में […]
विज्ञापन
नौ बजे सुबह किया जायेगा झंडोत्तोलन
शाम छह बजे से होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
फैंसी मैच 2.30 बजे से जेएनकेटी में
खगड़िया : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थानीय जेएनकेटी विद्यालय में होगी. झंडात्तोलन पूर्वाह्न नौ बजे किया जायेगा. सुबह सात बजे विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी. प्रभातफेरी में सरकारी विद्यालयों के अतिरिक्त स्थानीय प्राईवेट स्कूल को भी शामिल करने की व्यवस्था जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ सर्वशिक्षा करेंगे. प्रभातफेरी के सफल आयोजन के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है जिसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ सर्वशिक्षा होंगे. राष्ट्रध्वज की सलामी में डीएवी, गृह रक्षावाहिनी, एनसीसी, जूनियर गाईड गर्ल, सेन्ट्रल स्कूल एवं संत जेवियर्स स्कूल एवं घोष दल भाग लेंगे.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के सभी मुख्य सड़कों एवं गलियों में महापुरुषों की प्रतिमाओं तथा मुख्य समारोह स्थल की साफ-सफाई का कार्य कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद करेंगे. गणतंत्र दिवस के अवसर विभिन्न विभागों द्वारा झांकी भी निकाली जायेगी. डीआरडीए, समाजिक सुरक्षा, आईसीडीएस, जिला स्थापना, साक्षरता, स्वास्थ्य, मद्य निषेध एवं अन्य विषयों पर आधारित झांकी निकाली जायेगी. मुख्य समारोह स्थल पर विधि व्यवस्था का सम्पूर्ण प्रभार में अब्दुल बहाव अंसारी उपविकास आयुक्त रहेंगे. गणतंत्र दिवस के अवसर पर आवागमन एवं सुचारु रूप से यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष मुस्तैद रहेंगे. गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपराह्न 2.30 बजे जेएनकेटी के मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन होगा. साथ ही शाम 6 बजे से 8 बजे तक जेएनकेटी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




