नवगछिया के तीन व्यवसायियों के खातों में जमा मिले तीन करोड़
Updated at : 05 Jan 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

नोटबंदी : चार व्यापारियों के खातों की आयकर जांच पटना/खगड़िया : नोटबंदी के बाद एक करोड़ या इससे ज्यादा रुपये जमा होनेवाले बैंक खातों की आयकर विभाग ने जांच तेज कर दी है. इसी दौरान नवगछिया और मुजफ्फरपुर के चार व्यापारियों के बैंक खातों की जांच की गयी. नवगछिया में तीनों व्यापारियों के यहां हो […]
विज्ञापन
नोटबंदी : चार व्यापारियों के खातों की आयकर जांच
पटना/खगड़िया : नोटबंदी के बाद एक करोड़ या इससे ज्यादा रुपये जमा होनेवाले बैंक खातों की आयकर विभाग ने जांच तेज कर दी है. इसी दौरान नवगछिया और मुजफ्फरपुर के चार व्यापारियों के बैंक खातों की जांच की गयी.
नवगछिया में तीनों व्यापारियों के यहां हो रही छानबीन : नवगछिया में तीन किराना होलसेल व्यापारी रामजानकी ट्रेडर्स, हनुमान ट्रेडर्स और उमा ट्रेडर्स के बैंक खातों में नोटबंदी के बाद करीब तीन करोड़ रुपये जमा किये गये. इस मामले को लेकर तीनों व्यापारियों के यहां आयकर की टीम ने पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर
दी है.
नवगछिया के तीन…
इनके बैंक खातों में जमा हुए रुपये की जांच और व्यापारियों से इसके स्रोत को लेकर जांच चल रही है. इसमें गड़बड़ी सामने आने की आशंका जतायी जा रही है. शुरुआती पूछताछ में सभी व्यापारी अपने खातों में जमा किये गये रुपये का स्रोत बताने में पूरी तरह से असमर्थ रहे. फिलहाल इनके खातों को फ्रीज करके आगे की जांच की जा रही है. ब्लैक मनी मिलने की स्थिति में ये रुपये जब्त हो जायेंगे. अब तक की जांच में हनुमान ट्रेडर्स के खाते में 1.30 करोड़ और उमा ट्रेडर्स के खाते में एक करोड़ से ज्यादा के बिना हिसाब वाले रुपये का पता चल चुका है.
स्टॉक बुक और टैक्स पेमेंट में अंतर : मुजफ्फरपुर के राज एग्रोकॉम प्राइवेट लिमिटेड के यहां आयकर की छापेमारी की गयी. राज एग्रोकॉम मुर्गी दाना निर्माण करने की कंपनी है. बिहार और यूपी तक इसका सप्लाई होता है. इसके मुजफ्फरपुर स्थित बैंक खाते में नोटबंदी के बाद सवा तीन करोड़ रुपये जमा किये गये. इसकी पूछताछ और जांच करने जब आयकर विभाग की टीम इस व्यापारी के यहां गयी, तो जांच में 18 करोड़ की गड़बड़ी सामने आयी. इस कंपनी के स्टॉक बुक और टैक्स पेमेंट में काफी अंतर पाया गया. काफी बड़ी मात्रा में ऐसा माल बरामद हुआ, जिसमें कोई टैक्स का कोई पेमेंट ही नहीं किया गया था. बिना टैक्स के इन मालों और अन्य स्टॉक की जांच फिलहाल चल रही है.
इधर खगड़िया में व्यवसायी के यहां आयकर का सर्वे : खगड़िया. शहर के जाने माने किराना व्यवसायी विनोद मोटानी के प्रतिष्ठान पर आयकर सर्वे किया गया. सर्वे बुधवार के 10 बजे दिन से शाम के सात बजे तक चला. भागलपुर के आयकर विभाग के सहायक निदेशक डाॅ शिव शंकर यादव के नेतृत्व में बेगूसराय व भागलपुर की टीम ने संयुक्त रूप से जांच की. रेड पड़ते ही शहर के आधे से अधिक व्यवसायी ने व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बंद कर दिया. पूरे दिन शहर के व्यवसायियों में इसकी चर्चा होती रही. अधिकारी व पुलिस बल के जवान के अचानक मील रोड स्थित मोटानी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया. जांच टीम में आइटीओ कुमार रविशंकर, पीके मिश्रा, नितिन कुमार, इंस्पेक्टर रोहित कुमार, मिलन कुमार, प्रसुन कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे.
मुजफ्फरपुर की मुरगी दाना बनानेवाली राज एग्रोकॉम के खाते में नोटबंदी के बाद सवा तीन कराेड़ जमा, 18 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गयी
खगड़िया में भी व्यवसायी के यहां पहुंची आयकर की टीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




