हाइटेक हो रहा बाल विकास परियोजना विभाग

खगड़िया : अब आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने की नयी तकनीकी विभाग द्वारा अपनाया जा रहा है. ताकि समय से आंगनबाड़ी केंद्र खुल सके. साथ ही संचालन भी हाइटेक होगा. इसको लेकर विभागीय कार्य शुरू हो गयी है. इसके माध्यम से कोई भी रिपोर्ट भी ऑन लाइन होगी. इसके अलावा इन्हें चलाने का भी प्रशिक्षण […]
खगड़िया : अब आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने की नयी तकनीकी विभाग द्वारा अपनाया जा रहा है. ताकि समय से आंगनबाड़ी केंद्र खुल सके. साथ ही संचालन भी हाइटेक होगा. इसको लेकर विभागीय कार्य शुरू हो गयी है. इसके माध्यम से कोई भी रिपोर्ट भी ऑन लाइन होगी. इसके अलावा इन्हें चलाने का भी प्रशिक्षण मोबाइल मिलने के बाद विभाग द्वारा दिया जायेगा. विभाग को बराबर शिकायत मिल रही थी कि आंगनबाड़ी केंद्र समय से नहीं खुलते हैं और समय के पूर्व बंद हो जाते हैं. साथ ही कोई रिपोर्ट भी समय से नहीं मिलती है. इसको देखते हुए बाल विकास परियोजना विभाग ने सभी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिकाओं को सिम उपलब्ध कराया है, जो निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की तसवीर लेकर तुरंत जिले को भेजेगा, जिसे विभाग पटना भेजेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




