एफआइयू की नजर में गोगरी के कई रईसजादे

खगड़िया : फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट के रडार पर गोगरी के कई रईसजादे हैं. सरकार द्वारा कालाधन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की धमक खगड़िया और गोगरी की गलियों में भी हो सकती है. एफआइयू के लिए स्थानीय एजेंसिया दिन रात एक कर वैसे लोगो की कुंडली खंगाल चुकी हैं जो कल तक कुछ भी […]
खगड़िया : फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट के रडार पर गोगरी के कई रईसजादे हैं. सरकार द्वारा कालाधन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की धमक खगड़िया और गोगरी की गलियों में भी हो सकती है. एफआइयू के लिए स्थानीय एजेंसिया दिन रात एक कर वैसे लोगो की कुंडली खंगाल चुकी हैं जो कल तक कुछ भी नहीं थे और आज उनकी गिनती जिले के रर्इसजादों में होती है.
इडी, आइबी और आयकर विभाग के अलावा स्थानीय पुलिस के भी इस अभियान में अहम योगदान की बात सामने आ रही है. जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होने की बातें कही जा रही हैं उनमें से जमालपुर गोगरी, शिरनियां, गोगरी बाजार के अलावा मुंगेर-खगड़िया बॉर्डर से सटे कुछ ऐसे गांव भी हैं जहां अवैध रूप से अकूत संपत्ति अर्जित की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




