पांच दिनों से गायब थीं हरिपुर एपीएचसी प्रभारी

Updated at : 22 Dec 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
पांच दिनों से गायब थीं हरिपुर एपीएचसी प्रभारी

खगड़िया : प्रभात खबर में छपी हरिपुर एपीएचसी की बदहाली की खबर सच साबित हुई है. बार-बार एपीएचसी प्रभारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों के गायब रहने का खुलासा करते हुए प्रभात खबर में खबर छपने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. अलौली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार के निरीक्षण में हरिपुर एपीएचसी प्रभारी […]

विज्ञापन

खगड़िया : प्रभात खबर में छपी हरिपुर एपीएचसी की बदहाली की खबर सच साबित हुई है. बार-बार एपीएचसी प्रभारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों के गायब रहने का खुलासा करते हुए प्रभात खबर में खबर छपने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली. अलौली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार के निरीक्षण में हरिपुर एपीएचसी प्रभारी डॉ किरण कुमारी बीते पांच दिनों में ड्यूटी से गायब रहने का खुलासा हुआ. साथ ही एक एएनएम भी गायब थी.

बता दें कि कई बार ग्रामीणों ने इस बावत सिविल सर्जन से शिकायत की थी. जिसके बाद सीएस ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट तलब किया. इसी के आलोक में मंगलवार को अलौली प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी निरीक्षण के लिये पहुंचे. उपस्थिति पंजी में बीते पांच दिनों से एपीएचसी प्रभारी की हाजिरी नहीं बनी हुई थी. प्रभात खबर में अलौली प्रखंड के हरिपुर एपीएचसी के बदहाल हालत के बारे में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली.

अलौली प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ संजीव कुमार के निरीक्षण में छपी खबर सच साबित हुई. एपीएचसी प्रभारी पांच दिनों से तो एएनएम के चार दिनों से गायब रहने का खुलासा हुआ है. अब कार्रवाई का इंतजार है.

पूछताछ में पता चला कि वह नहीं आ रही है. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने गायब एपीएचसी प्रभारी समेत एएनएम की हाजिरी काट कर आवश्यक निर्देश दिये. इधर, निरीक्षण में गायब रहने के खुलासा बाद गरदन फंसते देख एपीएचसी प्रभारी डॉ किरण कुमारी कह रही हैं कि अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण वह पांच दिनों से अस्पताल नहीं गयी हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पांच दिनों से तबीयत खराब होने की सूचना विभाग को क्यों नहीं दी गयी? बता दें कि एपीएचसी हरिपुर में अधिकांश दिनों में प्रभारी व स्वास्थ्यकर्मियों के गायब रहने के कारण लोगों को इलाज में असुविधा हो रही है. कई बार इसकी शिकायत की गयी. आखिरकार निरीक्षण के दौरान एपीएचसी के कर्मियों के गायब रहने की बात सच साबित हुई है. गौरतलब हो कि प्रभात खबर ने महीने में दो-चार दिन ही आतीं हैं हरिपुर एपीएचसी प्रभारी शीर्षक से खबर छाप कर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था.
अलौली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निरीक्षण में हुआ खुलासा
गायब हरिपुर एपीएचसी प्रभारी समेत एएनएम की काटी गयी हाजिरी
कई बार शिकायत के बाद निरीक्षण में एपीएचसी की कुव्यवस्था की खुली पोल
अलौली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा, गायब कर्मियों से होगा स्पष्टीकरण
अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण गुरुवार के बाद से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर में ड्यूटी के लिये नहीं जा सके हैं. एपीएचसी में काम करने में कई समस्याएं हैं. 24 घंटे प्रसव के लिये जरूरी संसाधन तक नहीं हैं. ए ग्रेड नर्स नहीं है. इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
डॉ किरण कुमारी, एपीएचसी हरिपुर प्रभारी
निरीक्षण के दौरान एपीएचसी प्रभारी डॉ किरण कुमारी समेत एक एएनएम भी ड्यूटी से गायब पायी गयी. गायब एपीएचसी प्रभारी, एएनएम की हाजिरी काट दी गयी है. साथ ही स्पष्टीकरण भी पूछा जायेगा.
डॉ संजीव कुमार, अलौली पीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन