नोटबंदी के विरोध में ट्रेनें रोकीं

खगड़िया : नोटबंदी के कारण देश में फैले अराजकता व आर्थिक मंदी के विरोध में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पहुंच कर इंटर सीटी एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का नेतृत्व युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी एवं जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोहर यादव […]
खगड़िया : नोटबंदी के कारण देश में फैले अराजकता व आर्थिक मंदी के विरोध में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पहुंच कर इंटर सीटी एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं का नेतृत्व युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी एवं जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने किया. वहीं स्टेशन परिसर में प्रदर्शनकारियों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजतक विश्व के किसी भी देश में कैशलेस व्यवस्था सफल नहीं हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासी से सामान्य जनजीवन के लिए 50 दिन का वक्त मांगा था, लेकिन आज तक समस्या जस का तस बना हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र हते हैं कि नोटबंदी से कालाधन पर अंकुश लगेगा. सर्वे के अनुसार 46 प्रतिशत धन जमीन में 26 प्रतिशत धन सोना चांदी हीरे के जेवरात के रूप में लोग रखते हैं. मात्र 4 प्रतिशत धन ही लोग कैश के रूप में रखते हैं. मात्र चार प्रतिशत धन को रोकने के लिए प्रधानमंत्री 130 करोड़ जनता को इस भीषण समस्या से रूला रहे हैं. बेनेजुएला जैसे छोटे देश में भी राष्ट्रपति द्वारा नोटबंदी की घोषणा की गयी थी,
लेकिन जब देश की जनता सड़क पर उतर कर आंदोलन करने लगे तो मात्र 10 दिन के अंदर अपने घोषणा को वापस ले लिया. वहीं युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद को रोकने के लिए नोटबंदी सेना के काफिले पर अबतक तीन बार हमला कर चुका है. इस कारण कई सेना के जवान शहीद हो गये है. वहीं, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव सुधांशु यादव ने कहा कि सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित रिजर्व बैंक के आला अधिकारी ही हेराफेरी करते पकड़े जाते हैं. प्रदर्शन में जाप प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, रवि शंकर चौधरी, शिव पाल यादव, सुनील चौरसिया युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनीष कुमार, अभय कुमार गुड्डू, चंदन पासवान, पप्पु यादव, संजय सिंह, रणवीर कुमार, दीपक चंद्रवंशी, नंद किशोर यादव, रंजन मालाकार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




