बैठक में शिक्षक संघों के विलय करने का निर्णय

Updated at : 21 Dec 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में शिक्षक संघों के विलय करने का निर्णय

खगड़िया : मंगलवार को मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तरी में स्नातकोत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ को संयुक्त बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कौशल किशोर कौशल ने की. बैठक में सर्वसम्मति से तीनों संघ को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान तीनों संघ को एकीकृत […]

विज्ञापन

खगड़िया : मंगलवार को मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तरी में स्नातकोत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ को संयुक्त बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कौशल किशोर कौशल ने की. बैठक में सर्वसम्मति से तीनों संघ को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया गया.

बैठक के दौरान तीनों संघ को एकीकृत कर समन्वय बनाया गया. तीनों संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, मनोज कुमार, ललित कुमार ने बताया कि समन्वय समिति द्वारा शिक्षकों के हित में कार्य किया जायेगा. उन्होंने बताया कि समन्वय समिति द्वारा मंडल अध्यक्ष, मंडल सचिव, मंडल कोषाध्यक्ष का चयन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि संघ के कार्य संचालन के लिए बायलॉज का निर्माण किया जायेगा. जिसके अनुसार संघ का कार्य प्राथमिकता के अनुसार संचालित किया जायेगा.
बैठक में शिक्षक राकेश कुमार, रोशन, गणेश मंडल, ललन कुमार, आशुतोष कुमार, सरबर इमाम, अविनाश चंद्र विद्यार्थी अशोक कुमार, शंकर मंडल, रामानंद कुमार, हरिनंदन यादव, सुधीर राम, कुमार निलेश, निरंजन, राजीव रंजन, पद्म भूषणम, पंकज सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन