खगड़िया से अपहृत व्यवसायी पंकज शाह हाजीपुर से बरामद

Updated at : 19 Dec 2016 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
खगड़िया से अपहृत व्यवसायी पंकज शाह हाजीपुर से बरामद

खगड़िया : जिले के परबत्ता से रविवार को अपहृत व्यवसायी पंकज शाह को पुलिस ने हाजीपुर से बरामद कर लिया है. एसपी अनिल कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है. गौरतलब हो कि रविवार को बोलेरो सवार हथियारबंद अपराधियों ने किराना व्यवसायी पंकज साह का अपहरण कर लिया था. उसके बाद बाजार को व्यवसायियों […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिले के परबत्ता से रविवार को अपहृत व्यवसायी पंकज शाह को पुलिस ने हाजीपुर से बरामद कर लिया है. एसपी अनिल कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है. गौरतलब हो कि रविवार को बोलेरो सवार हथियारबंद अपराधियों ने किराना व्यवसायी पंकज साह का अपहरण कर लिया था. उसके बाद बाजार को व्यवसायियों ने बंद करा दिया था. घटना उस वक्त हुई थी जब व्यवसायी अपना दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था. वहीं दूसरी ओर चैती दुर्गा स्थान के पास पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने व्यवसायी को हथियार के बल पर अगवा कर लिया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज साह के पिता ने मीडिया को बताया था कि अपहरण के बाद अपराधियों ने कॉल किया था और उनके बेटे को छोड़ने के लिये फिरौती की मांग कर रहे थे. हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया था कि अपराधी कितनी रकम की मांग कर रहे थे. घटना के बाद पुलिस ने व्यवसायी के साइकिल को बरामद कर लिया था. पुलिस मामले की जांच करने के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही थी. पुलिस का कहना था कि बहुत जल्द व्यवसायी को छुड़ा लिया जायेगा. पुलिस अपने वादे पर कायम रही और व्यवसायी को बरामद कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन