सर्द हवाओं से बेअसर रही सूरज की तपिश

खगड़िया/गोगरी : तेज सर्द हवाओं ने रविवार को दिन भर खिली धूप को भी बेअसर कर दिया. सूरज की चमक से लोगों को गरमाहट मिली, तो ठंड हवाओं ने खुले में खड़ा होना मुश्किल कर दिया. हालांकि दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. शाम होते ही घने कोहरे से सड़कों पर सन्नाटा […]
खगड़िया/गोगरी : तेज सर्द हवाओं ने रविवार को दिन भर खिली धूप को भी बेअसर कर दिया. सूरज की चमक से लोगों को गरमाहट मिली, तो ठंड हवाओं ने खुले में खड़ा होना मुश्किल कर दिया. हालांकि दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. शाम होते ही घने कोहरे से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया.
रविवार को कम कोहरे के साथ सुबह से ही तेज सर्द हवाएं चल रही थीं. करीब सात बजे से ही धूप निकल आयी थी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण धूप की गरमाहट का एहसास नहीं हो पा रहा था. बाहर निकलने पर हवा से ठंड लग रही थी. हालांकि सूरज की गरमी ने अपना असर दिखाया. शनिवार की तुलना में रविवार अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी, जो 24 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




