तीन माह के लिए 50 लाख में हुआ डुमरी घाट का डाक

Updated at : 18 Dec 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
तीन माह के लिए 50 लाख में हुआ डुमरी घाट का डाक

अग्रहण नाव यातायात समिति को मिला डाक खगड़िया : डुमरीघाट का तीन माह के लिए डाक हो गया है. जिलास्तर पर आयोजित खुली बोली में अग्रहण नाव यातायात स्वावलंबी सहकारी समिति डुमरी घाट का डाक लेने में सफल हुए है. विभागीय जानकारी के अनुसार डाक में आठ लोगों ने भाग लिया था. सुरक्षित जमा राशि […]

विज्ञापन

अग्रहण नाव यातायात समिति को मिला डाक

खगड़िया : डुमरीघाट का तीन माह के लिए डाक हो गया है. जिलास्तर पर आयोजित खुली बोली में अग्रहण नाव यातायात स्वावलंबी सहकारी समिति डुमरी घाट का डाक लेने में सफल हुए है. विभागीय जानकारी के अनुसार डाक में आठ लोगों ने भाग लिया था. सुरक्षित जमा राशि से कई गुणा अधिक राशि पर डुमरी घाट का डाक हुआ है. इस घाट के लिए न्यूनतम 4. 5 लाख रुपये निर्धारित था, जबकि 50 लाख रुपये में इस घाट का डाक हुआ है. जानकार बताते है कि फिलहाल तीन माह के लिए डाक हुआ है. कोसी नदी के जलस्तर के हिसाब से आगे निर्णय लिया जायेगा. डुमरी घाट के लिए अलग से कोई किराया का निर्धारण नहीं किया गया है.
फिलहाल वर्ष 16-17 के लिए निर्धारित दर पर इस नाव पुल पर यात्रा करने वाले लोगों से किराया लिये जायेंगे. सूत्र बताते है कि वर्ष 16-17 में भी यात्री, साइकिल तथा मोटर साइकिल के लिए ही किराया निर्धारित है. जिलास्तर से हर वर्ष के लिए किराया निर्धारित किया जाता है. जब तक कि नया दर निर्धारित नहीं होता है. तबतक पुराने दर के ही हिसाब से किराया लिया जायेगा. उल्लेखनीय है. कि पहले डुमरी घाट पर लिये जाने वाली राशि सरकारी खजाने में नहीं जाती थी. इससे सरकार को नुकसान होता था, लेकिन डीएम के रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार के डुमरी घाट को अस्थायी सैरात घोषित कर दिया है. इस कारण अब इस घाट का डाक कराया गया है. डाक से प्राप्त होने वाली राशि सीधे सरकारी खजाने में जायेगी.
15-16 का निर्धारित किराया
चार चक्का वाहन 300 रुपया, अप एंड डाउन 500 रुपया, ट्रैक्टर टेलर खाली 200, लोड ट्रैक्टर 450 रुपया, गया, घोड़ा व भैंस 30 रुपया, बकरी 5 रुपया
वर्ष 16-17 : यात्री 5 रुपया, साइकिल 5 रुपया, मोटरसाइकिल 25 रुपया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन