37 प्रधानाध्यापकों से होगी राशि वसूली

Updated at : 16 Dec 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
37 प्रधानाध्यापकों से होगी राशि वसूली

सख्ती. फरजी उपस्थिति बना कर एमडीएम में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा मध्य विद्यालय भरतखंड में 657 छात्र नामांकित हैं. निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में 306 बच्चों की हाजिरी बनी हुई थी, जबकि मौके पर मात्र 250 छात्र मौजूद थे. ऐसे कई विद्यालयों में बड़े पैमाने पर धांधली उजागर होने से मध्याह्न भोजन […]

विज्ञापन

सख्ती. फरजी उपस्थिति बना कर एमडीएम में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा

मध्य विद्यालय भरतखंड में 657 छात्र नामांकित हैं. निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में 306 बच्चों की हाजिरी बनी हुई थी, जबकि मौके पर मात्र 250 छात्र मौजूद थे. ऐसे कई विद्यालयों में बड़े पैमाने पर धांधली उजागर होने से मध्याह्न भोजन में गोलमाल की पोल खुल गयी है.
खगड़िया : मध्याह्न भोजन में धांधली करने वाले 37 स्कूल के प्रधानाध्यापकों पर राशि वसूली की गाज गिरी है. निरीक्षण के दौरान इन
स्कूलों में फरजी उपस्थिति के आधार पर मध्याह्न भोजन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है.
राज्य मुख्यालय को भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से राशि वसूली का आदेश दिया गया है. राशि वसूली की जद में आने वाले में सर्वाधिक चौथम के नौ स्कूल शामिल हैं. जबकि अलौली व बेलदौर में सात-सात स्कूलों में धांधली का खुलासा हुआ है. वहीं खगड़िया के चार, गोगरी प्रखंड के छह व मानसी तीन तथा परबत्ता के एक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों पर राशि वसूली की गाज गिरी है. डीपीओ मध्याह्न भोजन चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि राज्य मुख्यालय से मिले निर्देशानुसार जल्द ही प्रधानाध्यापकों से राशि वसूली की कार्रवाई की जा रही है.
निरीक्षण में खुली धांधली की पोटली : बीते दिनों में विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में औचक निरीक्षण के दौरान भौतिक उपस्थिति तथा उपस्थिति पंजी में बड़े अंतर के खुलासा हुआ. यह मध्याह्न भोजन विभाग के डीपीओ के अनुसार छात्रों की फरजी उपस्थिति के आधार पर द्वारा मध्याह्न भोजन में धांधली के लिये किये गये कारनामे की पोल खुलने के बाद गाज गिरना तय है. अलौली के मध्य विद्यालय शहरबन्नी में 803 बच्चे नामांकित हैं.
लेकिन निरीक्षण के दौरान वहां 434 बच्चों की हाजिरी बनी हुई थी जबकि मात्र 275 बच्चे मौके पर मौजूद थे. इसी तरह चौथम के प्राथमिक विद्यालय सरैया दक्षिण टोला, प्राथमिक विद्यालय बकिया, मानसी के मध्य विद्यालय अमनी, गोगरी के मध्य विद्यालय समसपुर, खगड़िया के मध्य विद्यालय माड़र जैसे कई विद्यालयों में छात्रों की भौतिक उपस्थिति सहित उपस्थिति पंजी में बड़ा अंतर पाया
गया है.
विद्यालय का नाम
प्रखंड – अलौली
1. प्राथमिक विद्यालय पारस मुसहरी इचरुआ
2. प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया मुसहरी
3. मध्य विद्यालय खैरीडीह
4. जीपीएस मेघौना
5. मध्य विद्यालय दुबियाही
6. मध्य विद्यालय कमला गम्हरिया
7. मध्य विद्यालय शहरबन्नी
प्रखंड – बेलदौर : 8. मध्य विद्यालय नारदपुर, 9. प्राथमिक विद्यालय बलैथा, 10. प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला दाढी
11. मध्य विद्यालय स्वर्णपुरी, 12. प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर बासा, 13. प्राथमिक विद्यालय तिरासी, 14. मध्य विद्यालय रामनगर
प्रखंड – चौथम : 15. मध्य विद्यालय नौरंगा, 16. प्राथमिक विद्यालय सरैया, दक्षिणटोला, 17. केएमएस पिपरा, 18. मध्य विद्यालय पिपरा, 19. मध्य विद्यालय गढिया, 20. प्राथमिक विद्यालय बकिया, 21. प्राथमिक विद्यालय फकीरटोला
22. प्राथमिक विद्यालय टेड़ापार, मुस्लिम टोला, 23. प्राथमिक विद्यालय टेड़ापार, हिंदु टोला
प्रखंड – गोगरी : 24. मध्य विद्यालय बन्नी, 25. मध्य विद्यालय चैधाबन्नी, चांदी टोला, 26. प्राथमिक विद्यालय काजीचक, 27. मध्य विद्यालय महेशखूंट, 28. प्राथमिक विद्यालय भिमरी, मुसहरी, 29. मध्य विद्यालय समसपुर
प्रखंड -खगड़िया : 30. हरिजन प्राथमिक विद्यालय कोठिया, 31. मध्य विद्यालय माड़र, 32. प्राथमिक विद्यालय अंबाडीह, 33. प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थी टोला
प्रखंड – मानसी : 34. मध्य विद्यालय अमनी, 35. प्राथमिक विद्यालय पुबारी टोला अमनी, 36. मध्य विद्यालय अररिया
प्रखंड-परबत्ता : 37. मध्य विद्यालय भरतखंड.
मध्याह्न भोजन योजना में बड़े पैमाने पर धांधली धराने के बाद 37 सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से राशि वसूली का आदेश दिया गया है. अलौली, बेलदौर, खगड़िया, चौथम, मानसी, खगड़िया, परबत्ता के इन स्कूलों में गड़बड़ी के खुलासा बाद राज्य स्तर से कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. मध्याह्न भोजन संचालन में किसी भी प्रकार की धांधली पर कार्रवाई तय है.
चन्द्रशेखर शर्मा, डीपीओ, मध्याह्न भोजन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन