15 किलो गांजा जब्त दो तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 15 Dec 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

बरामद गांजा दिखाते थानाध्यक्ष. खगड़िया : नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गांजा के कारोबार करनेवाले दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर राजेंद्र चौक पर पुलिस ने गांजा ले जा रहे दो तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर होते हुए दो […]
विज्ञापन
बरामद गांजा दिखाते थानाध्यक्ष.
खगड़िया : नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गांजा के कारोबार करनेवाले दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर राजेंद्र चौक पर पुलिस ने गांजा ले जा रहे दो तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर होते हुए दो तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर मुंगेर जा रहे थे. इसी दौरान एएसआइ अभिनंदन कुमार, राजेश कुमार, टाइगर मोबाइल शिव कुमार, दिनेश, प्रवीण कुमार दुबे ने दोनों तस्कर को दबोच लिया.
उसके थैला से 14 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बरामद गांजा का अनुमानित मूल्य 2.50 लाख रुपये होगा. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जनमडिग्री गांव निवासी अंजनी कुमार सिंह एवं डब्लू सिंह ने बताया कि वे लोग वर्षों से गांजा का कारोबार कर रहे थे. मुंगेर में रह रहे एक गांजा व्यवसायी को पहुंचाने के बदले उसे मोटी रकम मिलती थी.
दोनों तस्कर मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र
के जनमडिग्री गांव के
हैं रहनेवाले
खगड़िया के राजेंद्र
चौक पर से पकड़ाये
बरामद गांजा का अनुमानित मूल्य 2.50 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




