10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
Updated at : 14 Dec 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. ठंड के कारण पड़ रहा व्यवसाय पर असर ठंड व बर्फीली हवा के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं. मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया. खगड़िया : बीते एक सप्ताह से जिले भर में जारी शीतलहर के कारण लोगों का […]
विज्ञापन
परेशानी. ठंड के कारण पड़ रहा व्यवसाय पर असर
ठंड व बर्फीली हवा के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं. मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया.
खगड़िया : बीते एक सप्ताह से जिले भर में जारी शीतलहर के कारण लोगों का जीना मुहाल है. अचानक बढ़ी ठंड के कारण शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. शीतलहर के कारण जिले में ठंड का पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है. मंगलवार को जिले के तापमान में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी. शनिवार को जहां जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था. मंगलवार को ठंड का पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा.
गातार चल रही सर्द पछुआ हवा के कारण जिले के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. जिले का अधिकतम तापमान सोमवार को 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लगातार पड़ रही ठंड के कारण ग्रामीण क्षेत्र में जहां रोजी रोजगार की मुश्किलें खड़ी होने लगी है, तो दूसरी तरफ शहरी व्यवसाय पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है. दिनभर आसमान में घने कोहरे के छाये रहने से लोग अपने घर में दुबके रहने के लिए विवश हो रहे हैं. इससे गली मुहल्ले की दुकानों से लेकर शहर के व्यस्ततम बाजारों में भी लोगों की चहल-कदमी कम होती जा रही है. इससे व्यवसाय पर इसका प्रतिकूल असर दिखने लगा है. ऐसे कयास लगाये जाने लगे हैं कि अगर ठंड में तेजी इसी कदर जारी रही तो व्यवसायियों को इससे खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है. जानकारों की मानें तो फिलहाल जिले में कुछ दिनों तक ठंड का कहर इसी कदर जारी रहेगा. इससे लोगों की मुश्किलों में और इजाफा होने की ज्यादा संभावना है.
महनंदा रद यात्री परेशान
स्थानीय रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को गाड़ी संख्या 12488 आनंद बिहार टर्मिनल से जोगबनी जानेवाली जोगबनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियत समय से 16 घंटा 28 मीनट विलंब से चल रही थी. कि गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली से अलीपुरद्वार जानेवाली महानंदा एक्सप्रेस के रद्द होने के कारण यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने से वंचित रह गये.
यात्री शांतनू कुमार, पवन सिंह ने बताया कि वो विशेष कार्य के लिए जा रहे थे. लेकिन ट्रेन रद्द होने के खबर मिलने के बाद अब बैरंग घर वापस जा रहे है. जबकि ट्रेन के विलंब होने के कारण यात्रीयों को रेलवे जंक्शन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




