स्टेशन पर रात गुजार रहे यात्री परेशानी. पारा लुढ़कने से बढ़ी कनकनी, घर में दुबके लोग

Updated at : 12 Dec 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन पर रात गुजार रहे यात्री परेशानी. पारा लुढ़कने से बढ़ी कनकनी, घर में दुबके लोग

घने कोहरे के कारण पूरा जन जीवन प्रभावित हो गया. कोहरेके कारण एक तरफ जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गयी वहीं ट्रेनों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है. सुबह से लेकर शाम तक कुहरा छाया रहता है. कोहरे और ठंड के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे. लोग दिन में […]

विज्ञापन

घने कोहरे के कारण पूरा जन जीवन प्रभावित हो गया. कोहरेके कारण एक तरफ जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गयी वहीं ट्रेनों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है. सुबह से लेकर शाम तक कुहरा छाया रहता है. कोहरे और ठंड के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे. लोग दिन में भी अलाव के पास बैठे नजर आये.

खगड़िया : कई दिनों से मौसम में हुए बदलाव और घने कोहरे के कारण पूरा जन जीवन प्रभावित हो गया. कोहरेके कारण एक तरफ जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गयी वहीं ट्रेनों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है. कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट से चल रही है. ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों को इस ठंड में स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ रही है. सुबह से लेकर शाम तक कुहरा छाया रहता है. कोहरे और ठंड के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे. तेज हवाओं ने भी लोगों को काफी परेशान किया. लोग दिन में भी अलाव के पास बैठे नजर आये. कोहरे के कारण लोगों को अपने गंतव्य पर भी पहुंचने में परेशानी हुई.
एक सप्ताह से जिले में कुहासे व बर्फीली हवा के कारण ठंड में काफी इंजाफा हुआ है. जिससे ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गयी है. लोगों इसकी खरीदारी कर रहे हैं. साथ ही शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबके रहे. सुबह चल रहे बफीर्ली हवा के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियां हो रही है. इधर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव भी ताप रहे है.जब से ठंड में बढोतरी हुयी है तब से बाजार में ऊनी के कपड़ों सहित इलेक्ट्रानिक दुकान पर गीजर सहित अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ हो रही है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में दुकान गरम कपड़ों से पटा है. एक तरफ ठंड की वजह से मौसम का तापमान धीरे-धीरे कम हो रहा है वहीं दूसरी तरफ गरम कपड़ों की खरीदारों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है. बाजार में दुकानदारों ने इस समय में डिमांड के अनुसार आकर्षक स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी व अन्य गरम कपड़े मंगवाये हैं. खरीदार अपनी पसंद के अनुसार ऊनी वस्त्र के खरीदारी में जुटे हैं. एकाएक बढ़ी ठंड के कारण हर लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार कंबल, तोशक, रजाई एवं ऊनी चादर की खरीदारी कर रहे हैं. नगर के राजेंद्र चौक, थाना रोड, मेन रोड सहित अन्य स्थानों पर दुकान सजी हैं. शहर में ठंड से बचाव करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर शरीर को गरमी प्रदान करनेवाला कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान लाया गया है. सुविधानुसार एसी, रूम हीटर, गीजर सहित कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री खरीदारी कर इस्तेमाल कर रहे हैं एवं ठंड से बचाव करने में जुटे हैं.
विद्यालय जाने में हो रही परेशानियां : सुबह में ठंड के कारण बच्चों को विद्यालय जाने में काफी परेशानियां हो रही है. तेज हवा बहने के कारण अभिभावकों को भी परेशानियां ले जाने में हो रही है. सुबह के 12 बजे के बाद ही कुछ मौसम में सुधार हो रहा है. इधर पांच बजे बाद ही तेज हवा चलने लग रहा है. जिससे कोचिंग जाने वाले छात्रों को परेशानियां हो रही है.
गोगरी प्रतिनिधि के अनुसार भीषण शीतलहर और कुहासे के कारण गोगरी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गोगरी की सड़कों पर दिन के 12 बजे तक भीड़ दिखाई नहीं देती और शाम पांच बजते ही सड़कें सूनी पड़ जाती है. आवश्यकता पर ही लोग घर से निकल रहे हैं. सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्रों को हो रही है. शीतलहर के बावजूद अभी तक प्रशासनिक अलाव की व्यवस्था बाजारों में नहीं हो सकी है. कुहासा के कारण वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है. कई क्षेत्रों में ठंड के कारण निजी स्तर पर लोग अलाव लगाकर किसी तरह जान बचा रहे हैं. ठंड के कारण गाड़ियों का परिचालन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. महेशखूंट स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दूरगामी ट्रेन 10 से 20 घंटे तक लेट चल रही है.
दैनिक सवारी गाड़ियों की स्थिति और बुरी है. इन दिनों सुबह की गाड़ी दो तीन घंटे विलंब से पहुंच रही है. कई जगह पशुओं के बीमार पड़ने की सूचना मिल रही है. अस्पतालों में ठंड से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ठंड को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अविलम्ब अलाव का प्रबंध जिला प्रशासन की ओर से हो, ताकि गरीबों, राहगीरों को परेशानी न हो.
घने कोहरे के कारण पूरा जन जीवन प्रभावित हो गया. कोहरेके कारण एक तरफ जहां वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गयी वहीं ट्रेनों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है. सुबह से लेकर शाम तक कुहरा छाया रहता है. कोहरे और ठंड के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे. लोग दिन में भी अलाव के पास बैठे नजर आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन