दिन भर जाम की गिरफ्त में रहा शहर, परेशानी
Updated at : 03 Dec 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

यातायात व परिवहन, नियमों से इतर राम भरोसे है. जिले में यातायात व्यवस्था, जिधर से मन करे आइए और जिधर से मन करे जाइए, कोई टोकने वाला नहीं. खगड़िया : शहर का विभिन्न चौक-चौराहा शुक्रवार को जाम के हवाले रहा. जाम से शहर के मुख्य सड़कों पर छोटी व बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी […]
विज्ञापन
यातायात व परिवहन, नियमों से इतर राम भरोसे है. जिले में यातायात व्यवस्था, जिधर से मन करे आइए और जिधर से मन करे जाइए, कोई टोकने वाला नहीं.
खगड़िया : शहर का विभिन्न चौक-चौराहा शुक्रवार को जाम के हवाले रहा. जाम से शहर के मुख्य सड़कों पर छोटी व बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रही. लोग व्यवस्था को कोस रहे थे. राजेन्द्र चौक पर दोपहर में जाम लगने के कारण लोग पैदल निकलने के लिए अगल-बगल की जगह तलाशते नजर आये. बेंजामिन चौक से लेकर बलुवाही बस स्टैंड तक जाम लगे रहने के कारण ऑटो, दोपहिया, चार पहिया वाहनों का ऐसा घालमेल था कि जाम छुड़ाने के लिए पुलिस का पसीना छूट रहा था. एक तो जाम दूसरा फुटपाथ दुकानदारों के कब्जे में रहने से पांव पैदल चलने वाले लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही थी.
जाम लगे रहने के कारण लोग गाड़ी को दूसरे रास्ते की ओर मोड़ रहे थे. इस कोशिश में जाम और हो रहा था. राजेन्द्र चौक पर अन्य दिनों की तरह ही सड़कें जाम थी. जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे. जाम में फंसे लोगों का कहना था कि समस्या का मुख्य कारण ई रिक्शा द्वारा जहां-तहां खड़ा करना तथा आड़े-तिरछे चलाना है. वहीं पैसेंजर लेने और उतारने के लिए कोई निर्धारित जगह नहीं होने के कारण अपने पीछे खड़ी गाड़ियों को निकालने के लिए जल्दी जगह नहीं दिया जाता. जहां लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में आधे घंटे लगना चाहिए, वहां घंटा भर लग जाता है.
राम भरोसे है परिवहन िनयम
यातायात व परिवहन नियमों से इतर राम भरोसे चल रही है, जिले में यातायात व्यवस्था. जिधर से मन करे आइए और जिधर से मन करे जाइए. न कोई रोकने वाला और न ही टोकने वाला. यह हाल न सिर्फ शहर का ही, बल्कि एनएच 31 सहित गली से लेकर ग्रामीण इलाकों की सड़कों का बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




